बागपत मर्डर मिस्ट्री: गणेश मंदिर, कातिल महंत, हवन कुंड में दफन दो लाशें... अब अफेयर की थ्योरी पर मृतक की बहन ने तोड़ी चुप्पी
उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दोस्तों के मर्डर की जांच के बीच उस वायरल फोटो ने नया मोड़ ला दिया है, जिसे पुलिस की
उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दोस्तों के मर्डर की जांच के बीच उस वायरल फोटो ने नया मोड़ ला दिया है, जिसे पुलिस की कहानी में अहम कड़ी माना गया था.
मंदिर के महंत नरेशनाथ के साथ नजर आ रही युवती अब खुद सामने आई है. युवती मृतक अंकित की बहन है और उसका कहना है कि महंत नरेशनाथ के साथ उसका कोई प्रेम संबंध या अफेयर नहीं था.
वह महंत को पिता की तरह मानती थी और महंत भी उसे अपनी बेटी कहता था. युवती ने वायरल फोटो को लेकर भी सफाई दी
है और कहा है कि यह फोटो हरिद्वार का है, जहां वह अकेली नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ गई थी.
