युवक ने बुर्का पहना, फिर दोस्त संग निकल पड़ा, बोला- प्रैंक रील बनानी है
वाराणसी में दो लड़के बाइक से निकले थे. पीछे बैठे लड़के ने बुर्का पहना था, ऊपर से चश्मा भी लगा रखा था. मलदहिया चौराहे पर
वाराणसी में दो लड़के बाइक से निकले थे. पीछे बैठे लड़के ने बुर्का पहना था, ऊपर से चश्मा भी लगा रखा था. मलदहिया चौराहे पर पुलिस की नजर पड़ी तो मामला थोड़ा संदिग्ध लगा.
पुलिस ने बाइक रुकवाई. पूछताछ शुरू हुई तो आसपास भीड़ जुट गई. फिर दोनों को थाने ले जाया गया. अब पुलिस को शक था कि आखिर बुर्के में कौन है और ये दोनों इस तरह क्यों घूम रहे हैं?
लेकिन थाने पहुंचते ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला कुछ और ही निकला. बुर्के के पीछे कोई बड़ी साजिश नहीं, बल्कि रील बनाने
का चक्कर था.
