Lucknow, India

अंबाला SP बोले- अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया:दावा-गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी, फरसे-भालों से लैस थे हमलावर; 7 पुलिसकर्मी ICU में

Published 13 August 2026 · india

हरियाणा के अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया है। पुलिस ने कुछ फोटो जारी किए, जिनमें कई सिख युवक फरसे-भाले व

हरियाणा के अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया है। पुलिस ने कुछ फोटो जारी किए, जिनमें कई सिख युवक फरसे-भाले व अन्य हथियार लिए दिखे। अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया। गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी। एसपी ने कहा- हमारे एक DSP के ऊपर फरसे से अटैक हुआ, जिससे उनका हाथ का अंगूठा कटने के कगार पर है। DGP अजय सिंघल ने भी इसी दावे को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा-कुछ शरारती तत्वों ने मामला सुलझने नहीं दिया। गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR की मांग मान भी ली गई थी, लेकिन पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। गुरुवार को 11 घंटे चले बवाल के बीच अंबाला DSP वीरेंद्र के हाथ का अंगूठा धारदार हथियार लगने से कट गया, जबकि कई कर्मियों को कैंट सिविल और मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सात पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में रखा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी सही संख्या सामने नहीं आई है।

पुलिस की ओर से जारी PHOTOS एसपी ने 4 बड़े दावे….पूरे बवाल को साजिश क्यों बताया अब समझिये…7 दिन से कैसे पूरा विवाद चल रहा 7 अगस्तः इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में आए। आरोप है कि मंड की गाड़ी से कुछ लोगों को चोट लगी। जिसके बाद निहंगों व भीड़ ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इनोवा गाड़ी तोड़ दी। 9 अगस्तः मंड पर हमला करने को दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सिख जत्थेबंदियों ने पंजोखरा थाने को घेर लिया और तुरंत रिहाई की मांग की। 13 अगस्तः गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई के लिए पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में बैठक हुई। जिसके बाद सिख जत्थेबंदियां जीटी रोड जाम लगाने पहुंच गई। PHOTOS में देखिए पिछले सात दिन में अंबाला क्या हुआ….

Read full story on TheBriefWire

Loading…