Lucknow, India

आज से रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एक्शन

Published 13 August 2026 · india

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब ड्रग टेस्ट होगा। दोनों एयरलाइंस ने पायलटों के साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट की प्रक्रिया आज

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब ड्रग टेस्ट होगा। दोनों एयरलाइंस ने पायलटों के साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट की प्रक्रिया आज से शुरू करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इस टेस्ट में यह भी जांच होगी कि किसी पायलट ने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं किया है।

दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं।

प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे। एयरलाइंस ने कहा- भरोसा जीतने के लिए उठाया कदम दोनों एयरलाइंस ने पायलटों को भेजे संदेश में कहा है कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी नशीले पदार्थों और दवाओं की जांच की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पायलटों का टेस्ट गुरुग्राम की अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान होगा।

इसके अलावा फ्लाइट के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के ऑफिस और संबंधित बेस पर भी टेस्ट किए जाएंगे एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और उनका भरोसा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…