Black And White With Anjana Om Kashyap Full Show: Trump के दावों में कितनी सच्चाई? | US-India
आज राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत को लेकर एक बयान दिया और ये कहा कि पहले व्यापार के मामले में 'भारत' अमेरिका का खूब फायदा उठाता
आज राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत को लेकर एक बयान दिया और ये कहा कि पहले व्यापार के मामले में 'भारत' अमेरिका का खूब फायदा उठाता था. लेकिन अब अमेरिका भारत से खूब पैसा कमा रहा है. इस बयान को भारत की राजनीति में ब्रह्म वाक्य मान लिया गया और इसे ऐसे पेश किया गया, जैसे राष्ट्रपति ट्रंप जो कह रहे हैं, वही अंतिम सत्य है और भारत ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है. 2 जून 2026 को Bloomberg की एक रिपोर्ट आई, जिसमें Bloomberg Economics के अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता ने अनुमान लगाया कि 22 मई तक के दो हफ्तों में RBI ने 12 बिलियन डॉलर यानी लगभग एक लाख 16 हज़ार करोड़ रुपये का सोना बेचा है और इसी दौरान साढ़े 7 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा खरीदी है.
अब इतना हंगामा हुआ तो RBI ने इस खबर का फैक्ट चेक किया. ये बताया कि 3 जून को भारत की Physical Gold Holdings 880.52 टन थी और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. Kim Jong Un ने एक ऐसी फैक्ट्री का दौरा किया है, जहां यूरेनियम को परमाणु हथियारों के लिए एनरिच किया जाता है और उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने खुद इन तस्वीरों को जारी किया है, जो अमेरिका के लिए बड़ा संदेश मानी जा रही हैं. क्या भारत में हर्षद मेहता से भी एक बड़ा स्कैम हुआ है और क्या ये स्कैम 15 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है? राजेश एक्सपोर्ट पर सेबी ने बड़ा एक्शन लिया है.
देश के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिसने देश के करोड़ों नौजवानों के कान खड़े कर दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है...अगर नौकरी छोटे पद की है, तो बड़े-बड़े डिग्रीधारी उस पर कब्ज़ा नहीं कर सकते। ज्यादा पढ़े-लिखे होने का मतलब ये नहीं कि आप कम पढ़े-लिखे व्यक्ति का हक मार लें. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद कमान संभालकर घाटी को नशा-मुक्त बनाने के मिशन पर निकले हैं और सिर्फ 55 दिनों के भीतर घाटी में ड्रग माफिया की कमर टूट चुकी है।. About Channel Join
Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI