Lucknow, India

रायसेन में दो बस टकराईं...राष्ट्रीय कवि समेत 3 की मौत:एक शख्स का सिर दो हिस्सों में बंटा; 15 घायलों को 10 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Published 5 June 2026 · health

मध्यप्रदेश के रायसेन में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। कई घायलों के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें

मध्यप्रदेश के रायसेन में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। कई घायलों के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 10 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रायसेन, भोपाल के हमीदिया अस्पताल, नागपुर अस्पताल और लक्ष्मी स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खरबई थाना चौकी क्षेत्र के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई। मृतकों की पहचान नीतेश व्यास (28) पिता एसएन व्यास, निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज, माखन लोधी (29) पिता रामबाबू लोधी, निवासी पचीपुरा, बेगमगंज और दीपेश अहिरवार (19) निवासी सुल्तानगंज के रूप में हुई है। नीतेश व्यास राष्ट्रीय स्तर के कवि थे और बेगमगंज से भोपाल जा रहे थे।

वहीं दीपेश मजदूरी के लिए भोपाल जा रहा था। शुरुआती दौर में 5 लोगों की मौत की सूचना सामने आई थी, लेकिन बाद में प्रशासन ने 3 मौतों की पुष्टि की। एसपी बोले- भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं दोनों बस एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कल्पना ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP33 ZC 7770 और शक्ति ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP04 PA 3820 के बीच टक्कर हुई। दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर संचालित होती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस में सवार यात्रियों की मौत हुई है। टक्कर के बाद एक बस पुलिया से टकराकर रुकी। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देखिए, 4 तस्वीरें… ओवरस्पीड और मोड़ बना हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शी हेमराज लोधी ने कहा- मैं यहां से गुजर रहा था।

इसी दौरान तेजी से दौड़ रही शक्ति ट्रैवल्स और कल्पना ट्रैवल्स की बसों की टक्कर हो गई। ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी दौड़ा रहे थे। स्पीड ज्यादा होने से टर्न पर बसें संभल नही पाईं और आपस में टकरा गईं। विंडो सीट पर बैठे कई यात्रियों के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं। शक्ति ट्रैवल्स की बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हादसे में ये हुए घायल बस में 30-35 लोग सवार थे यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वे भोपाल के ISBT से सिलवानी जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। इसमें 30-35 लोग सवार थे। 10 बजकर 10 मिनट पर बस वहां से रवाना हुई थी। टोल के आगे आते ही अचानक जोरदार झटका लगा। यात्री सीट से नीचे गिर पड़े। ड्राइवर ने बस को बहुत कंट्रोल किया।

उसे भी चोट आई है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा- केसली से आ रही बस की जयसिंह नगर की ओर से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आई। यह खबर भी पढ़ें… हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ाई भोपाल में नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और कई वाहनों को टक्कर मारी। वे 10 से 12 किलोमीटर तक उत्पात मचाते रहे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब 10-12 किलोमीटर तक भागने के बाद आरोपियों को घेर लिया। पढे़ं पूरी खबर…

Read full story on TheBriefWire

Loading…