दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का फ्लैट में शव मिला:हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था; पति से अलग रह रही थीं
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (45) का शव गुरुवार को उनके फ्लैट में मिला। वह पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनकी बहन देवरति पॉल ने पुलिस को बताया कि सुबह से वह फोन नहीं उठा रही थीं। जब वह
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (45) का शव गुरुवार को उनके फ्लैट में मिला। वह पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनकी बहन देवरति पॉल ने पुलिस को बताया कि सुबह से वह फोन नहीं उठा रही थीं। जब वह फ्लैट पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था।
उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो उनकी बहन मृत अवस्था में पड़ी थीं। फ्लैट की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई, CCTV की जांच सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे फ्लैट की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। देवोस्मिता पॉल की शादी 2017 में हुई थी पुलिस के अनुसार, देवोस्मिता पॉल की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रही थी। उनकी शादी साल 2017 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में अनबन रहने लगी थी।
लगातार बढ़ते घरेलू विवाद के चलते साल 2022 में दंपती अलग हो गए। तब से देवोस्मिता अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही थीं, जबकि उनके पति बेंगलुरु में रहते हैं।