Lucknow, India

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट:ब्वॉयफ्रेंड संग रहने के लिए की थी चोरी, होटल से वही गहने लेकर भाग निकला

Published 20 May 2026 · india

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट: ब्वॉयफ्रेंड संग रहने के लिए की थी चोरी, होटल से वही गहने लेकर भाग निकला अहमदाबाद ब्लेजर में ज्वेलरी छिपाकर भाग निकली थी सेल्स गर्ल हर्षिदा। अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट: ब्वॉयफ्रेंड संग रहने के लिए की थी चोरी, होटल से वही गहने लेकर भाग निकला अहमदाबाद ब्लेजर में ज्वेलरी छिपाकर भाग निकली थी सेल्स गर्ल हर्षिदा। अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस पूछताछ में हर्षिदा ने बताया कि उसने ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। वारदात के बाद दोनों अहमदाबाद से दिल्ली और वहां से उत्तर भारत के कई राज्यों में छिपकर रहे। ब्वॉयफ्रेंड ही गहने लेकर भाग निकला हर्षिदा ने बताया कि वे एक होटल में ठहरे हुए थे। तीन दिन पहले जब वह नहाने गई तो मयूर उसके चोरी किए गहने लेकर फरार हो गया। उसके पास कुछ ही गहने रह गए थे, जो उससे पहन रखे थे।

पैसे खत्म होने के बाद हर्षिदा वापस अहमदाबाद आ गई। मंगलवार की शाम वह गहने बेचने की फिराक में थी।तभी पुलिस को खुफिया सूत्रों से उसकी खबर मिल गई और उसे अरेस्ट कर लिया गया। अब उसके ब्वॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है। ब्लेजर में गहने छिपाते हुई सेल्स गर्ल हर्षिदा। शोरूम मालिक लंच करने घर गए थे निकोल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शनभाई शाह अपने परिवार के साथ शहर के कृष्णानगर इलाके की नयननगर सोसाइटी में रहते हैं। वे निकोल इलाके में अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में आभूषण नाम से सोने-चांदी का शोरूम चलाते हैं। दर्शनभाई के शोरूम में मैनेजर, सेल्समैन और मार्केटिंग समेत कुल 19 लोग काम करते हैं। हर्षिदा शेट्टी नाम की एक लड़की 11 महीने पहले सेल्स गर्ल के तौर पर शोरूम में शामिल हुई थी। 11 मई, 2026 को जब दर्शनभाई दोपहर के खाने के लिए घर गए थे, तब शोरूम के मैनेजर और स्टाफ मौजूद थे और उसी दौरान सेल्स गर्ल हर्षिदा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई।

पास बैठे एक कर्मचारी से हंस-हंसककर बात करते हुए गहने छिपाती रही। हर्षिदा हमेशा सोशल मीडिया पर अच्छे विचार पोस्ट करती रहती थी। सीसीटीवी फुटेज में गहने छिपाते नजर आई हर्षिदा शाम 5 बजे दर्शनभाई शोरूम आए थे। इसी दौरान एक ग्राहक खरीदारी करने आया, तो कर्मचारी ने एक सोने का सिक्का गायब पाया। कांजीभाई ने यह बात मालिक दर्शनभाई को बताई। जब दर्शनभाई ने हर्षिदा के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि उसने बताया था कि वह आपसे छुट्टी लेक गई है। जबकि हर्षिदा ने यह झूठ कहा था। इसके बाद बारीकी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हर्षिदा अपने ब्लेजर में गहने छिपाते नजर आई। दर्शनभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। हर्षिदा के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। शोरूम में सभी सोने के आभूषणों की जांच करने पर पता चला कि चोर सोने की चेन, लॉकेट, झुमके, मंगलसूत्र और कई अंगूठियों समेत 1.66 करोड़ रुपए की कीमते की गोल्ड ज्वैलरी गायब है।

गुजरात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… नोटों के ढेर से ढंक गया भजन गायक:बोरे में भरकर लाए गए थे; यह गुजरात की लोक-डायरो परंपरा, पूरा पैसा दान होगा गुजरात के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में बुधवार रात श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी दौरान हुए लोक डायरो (भजन कार्यक्रम) में लोक गायक जिग्नेश कविराज के ऊपर नोटों की ऐसी बरसात हुई कि वे नोट से ढंक गए। गुजरात की हाईटेक साबरमती केंद्रीय जेल से कैदी फरार:हत्या और पॉक्सो के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था गुजरात की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया। कुख्यात कैदी रमाभाई परमार हत्या और पॉक्सो के आरोप में आजीवन कैद की सजा भुगत रहा था। वह 2025 से जेल में बंद था पूरी खबर पढ़ें….

Read full story on TheBriefWire

Loading…