Lucknow, India

'पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे', शरद पवार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ; नेहरु-इंदिरा पर क्या बोले?

Published 20 May 2026 · world

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पीएम पूरे समर्पण से काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब देश के सम्मान की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पीएम पूरे समर्पण से काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब देश के सम्मान की बात आए तो राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए। मंगलवार को पुणे में लक्ष्मणराव गुट्टे रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित पूर्व राज्य और जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, 'भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम मोदी से अलग हो, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में वे भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।' राष्ट्रीय हित में एकजुटता का आह्वान पवार ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय हित और देश की प्रतिष्ठा के मुद्दे पर सभी को एक साथ आना चाहिए।

उन्होंने अपील की कि जब भी सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिले, तो सभी दल साझा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ें। पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद किया इस दौरान शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की याद दिलाई। उन्होंने 1958 में नेहरू से हुई अपनी मुलाकात का रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में नेहरु से मिलने के दौरान उन्होंने किसानों और युवाओं से जुड़े ढेरों सवालों की फेहरिस्ट बनाई थी, लेकिन नेहरू के प्रभावशाली व्यक्तित्व के सामने वे सब कुछ भूल गए।

खबरें और भी इंदिरा गांधी के सोवियत संघ दौरे का जिक्र करते हुए पवार ने बताया कि इंदिरा ने भारत की गरिमा पर कोई समझौता

न करने का सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…