फरीदाबाद में तेज अंधड़ में क्रेन पलटी, 3 की मौत:जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर हादसा, 1 मजदूर फंसा, रेस्क्यू जारी; 11 जिलों में तूफान-बारिश
फरीदाबाद में तेज अंधड़ में क्रेन पलटी, 3 की मौत: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर हादसा, 1 मजदूर फंसा, रेस्क्यू जारी; 11 जिलों में तूफान-बारिश हिसार/फरीदाबाद क्रेन गिरने से कंटेनर के नीचे दबे मजदूरों को रेस्क्यू करतीं पुलिस टीमें। हरियाणा में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 जिलों में
फरीदाबाद में तेज अंधड़ में क्रेन पलटी, 3 की मौत: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर हादसा, 1 मजदूर फंसा, रेस्क्यू जारी; 11 जिलों में तूफान-बारिश हिसार/फरीदाबाद क्रेन गिरने से कंटेनर के नीचे दबे मजदूरों को रेस्क्यू करतीं पुलिस टीमें। हरियाणा में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 जिलों में आंधी-बारिश हुई। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इसके कारण फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन अचानक असंतुलित होकर मजदूरों के रहने के लिए रखे गए कंटेनर पर पलट गई। इसमें करीब 8 मजदूरों दब गए। पुलिस के साथ निर्माण कंपनी के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण और अन्य लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 मजदूरों के शव निकाल लिए थे, जबकि चार को बचा लिया गया। 1 मजदूर अभी भी दबा हुआ है, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई थी। उधर, आज दोपहर में फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और कैथल में बारिश हुई। गुरुग्राम और हिसार में तेज आंधी से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शाम को भिवानी, महेंद्रगढ़ के नारनौल, पंचकूला, अंबाला, पंचकूला और सिरसा के रानियां में बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला में 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने और ओले गिरने की भी संभावना है। फरीदाबाद में हुए क्रेन हादसे से जुड़े कुछ PHOTOS… कंटेनर के नीचे दबे मजदूर के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाती एसडीआरएफ की टीमे। क्रेन को भी हटवाने का प्रयास जारी है।
क्रेन पलटने से मृत मजदूरों के शवों को ले जाते स्वास्थ्य कर्मचारी। बारिश से निर्माण स्थल पर हो गया था कीचड़ और फिसलन मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर के समय क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी, जिससे निर्माण स्थल पर काफी कीचड़ और फिसलन हो गई थी। इससे निर्माण रोक दिया गया था। बारिश रुकने के बाद मजदूर दोबारा निर्माण कार्य में जुट गए। इसी दौरान गार्डर उठाने का काम किया जा रहा था कि आंधी में अचानक भारी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह कंटेनर पलट गई। 8 मजदूर दबे, 3 की मौत, 4 बचाए, 1 का रेस्क्यू जारी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय वहां करीब 8 मजदूर मौजूद थे। इनमें से 4 मजदूर क्रेन के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद ली गई। मगर, तब तक दो की मौत हो चुकी थी। चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। दो अभी भी दबे हुए है, जिनके लिए एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएम ऑफिस ने मांगी पूरे हादसे की रिपोर्ट स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण जमीन काफी नरम और दलदली हो गई थी, जिसकी वजह से क्रेन का संतुलन बिगड़ सकता है। वहीं, बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि तीन लोगों की हो चुकी है, एक का रेस्क्यू चल रहा है। उधर, सीएम ऑफिस ने भी जिला प्रशासन से पूरे हादसे से की रिपोर्ट मांगी ली हैं। हरियाणा में मौसम के बदलाव के कुछ PHOTOS… फरीदाबाद, पलवल और टोहाना में दोपहर में बारिश हुई। हिसार में गुरुवार शाम पांच बजे आसमान में धूल छा गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
कैथल में होती बूंदाबांदी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। फरीदाबाद में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट। रेवाड़ी में भी गुरुवार की शाम चार बजे बूंदाबांदी हुई। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…. अपडेट्स 03:09 PM 4 जून 2026 पंचकूला में बारिश शुरू हो गई 02:12 PM 4 जून 2026 रानियां में तेज आंधी के साथ शुरु हुई बारिश 01:43 PM 4 जून 2026 कुरुक्षेत्र में छाए बादल, तेज हवा चल रही 01:42 PM 4 जून 2026 पंचकूला में छाए बादल 01:42 PM 4 जून 2026 डबवाली में बादलों के साथ धूल भरी आंधी 12:52 PM 4 जून 2026 गुरुग्राम में धूल भरी आंधी 12:23 PM 4 जून 2026 भिवानी में भी शाम को बारिश शुरू हो गई 12:19 PM 4 जून 2026 हिसार में छाया रेत का गुब्बार 12:12 PM 4 जून 2026 टोहाना में भी दिन में बारिश हुई 12:12 PM 4 जून 2026 पलवल में तेज हवा के साथ हुई बरसात 12:11 PM 4 जून 2026 फरीदाबाद में बारिश से तापमान में आई गिरावट 12:10 PM 4 जून 2026 फतेहाबाद के जाखल में आंधी के बाद बारिश 12:06 PM 4 जून 2026 नारनौल में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी 12:06 PM 4 जून 2026 हिसार में आसमान में छाई धूल 12:05 PM 4 जून 2026 आज बारिश के ज्यादा चांस- एक्सपर्ट 6 जून तक सक्रिय रहेंगे दो पश्चिमी विक्षोभ: हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून और दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। पंजाब के ऊपर बनेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन: डॉ. खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अभी तक 18% ज्यादा बारिश: मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, 1 मार्च से 31 मई तक प्रदेश में 52.4 मिमी. बारिश हुई है। औसतन बारिश 44.6 मिमी. होती है। यानी सामान्य से 18% ज्यादा बारिश हुई है। अब जो बारिश होगी, वह मानसून की बारिश मानी जाएगी। प्रदेश में जून-सितंबर तक मानसून का सीजन होता है। अब सर्कुलेशन पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएंगे। 12:04 PM 4 जून 2026 रेवाड़ी में बारिश शुरू 12:03 PM 4 जून 2026 नारनौल में दिन में धूप खिली, शाम को बूंदाबांदी हुई 12:02 PM 4 जून 2026 कैथल में भी बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली 12:02 PM 4 जून 2026 गुरुग्राम में बूंदाबांदी भी हुई 12:01 PM 4 जून 2026 दोपहर में गुरुग्राम में धूल भरी आंधी चली 12:00 PM 4 जून 2026 सिरसा में सड़कों पर पानी की बौछार करती टीम