Lucknow, India

यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे:नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

Published 4 June 2026 · india

यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे: नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत नई दिल्ली 31 मिनट पहले देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब

यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे: नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत नई दिल्ली 31 मिनट पहले देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश हुई। एमपी के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश और ओले गिरे। बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं झारखंड के पाकुड़ में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के कई शहरों में बारिश हुई। जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। यूपी के 12 शहरों में बारिश हुई। नोएडा में 93kmph की रफ्तार से तेज हवाओं में 400 पेड़ उखड़ गए। दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी चली। खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन कंटेनर पर पलट गई।

इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। हिमाचल के शिमला में तेज बारिश और ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… MP के भोपाल में गुरुवार को करीब एक घंटे की बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। भोपाल में 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। इससे ट्रैफिक सिग्नल तक गिर गए। हरियाणा के फरीदाबादा में गुरुवार को क्रेन गिरने से कंटेनर के नीचे मजदूर दब गए। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गुरुवार को आंधी से पेड़ गिर गया, जिसके कारण ट्रैफिक जाम लग गया। राजस्थान के जयपुर में बारिश के साथ बिजली कड़की। दिल्ली में गुरुवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। दिल्ली में बारिश से बचने के लिए ई-रिक्शा को बड़ी पॉलिथिन कवर किया गया। यूपी के नोएडा की फिल्म सिटी में गुरुवार को आंधी के कारण पेड़ कारों पर टूटकर गिरे। यूपी के नोएडा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में गुरुवार को तेज बारिश के बीच बच्चे को लेकर जाता शख्स। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारिश से बचने के लिए खड़े लोग। तीन दिन की देरी से केरलम में मानसून की दस्तक हुई मानसून ने गुरुवार को देश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के सभी मानक पूरे होने के बाद इसकी आमद की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही चार महीने (जून से सितंबर) के बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मानसून की उत्तरी सीमा का पश्चिमी सिरा मंगलौर और पूर्वी सिरा थूथुकुडी से गुजर रहा था। यानी मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है। अगले तीन से चार दिन में कर्नाटक व तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही इसके गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है।

मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है। 7 जून पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।.

Read full story on TheBriefWire

Loading…