Lucknow, India

Hyderabad: हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मी मौके मौजूद

Published 3 June 2026 · local

#WATCH | Firefighters work to extinguish a fire which broke out at Helmte Bazaar in Ameerpet, Hyderabad. दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। आग से

#WATCH | Firefighters work to extinguish a fire which broke out at Helmte Bazaar in Ameerpet, Hyderabad. दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण इस व्यस्त इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं।वहीं इस बीच एक अन्य मामले में चेन्नई के पेरुंगुडी स्थित पुराने डंप यार्ड से भी आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग प्लास्टिक कचरे के ढेर में लगी थी।

ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने मुस्तैदी दिखाते हुए सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। आग उस हिस्से में लगी थी जहां भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा था।इस जगह पर पुराने और नीलामी के लिए रखे गए वाहन भी खड़े थे। जीसीसी ने आग बुझाने के लिए तुरंत एक बड़ा अभियान शुरू किया। इस काम के लिए 9 पानी के टैंकर, 3 रिसाइक्लर और 3 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।

इसके अलावा पानी से भरे 30 अतिरिक्त टैंकर भी मौके पर भेजे गए। टीम की कड़ी मेहनत से सुबह 11 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Read full story on TheBriefWire

Loading…