काशी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई:आधी रात 1000 जवान तैनात, 5 बुलडोजर चले, पूरा मलबा रातों-रात हटवाया
काशी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई: आधी रात 1000 जवान तैनात, 5 बुलडोजर चले, पूरा मलबा रातों-रात हटवाया वाराणसी काशी में मंगलवार रात 12 बजे प्रशासन ने अजगैब शहीद मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया। वाराणसी में आधी रात प्रशासन ने 200 साल पुरानी अजगैब शहीद
काशी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई: आधी रात 1000 जवान तैनात, 5 बुलडोजर चले, पूरा मलबा रातों-रात हटवाया वाराणसी काशी में मंगलवार रात 12 बजे प्रशासन ने अजगैब शहीद मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया। वाराणसी में आधी रात प्रशासन ने 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को ढहा दिया। महज 22 मिनट में 5 बुलडोजरों ने 42 फीट ऊंची मस्जिद को तोड़ दिया। पूरा मलबा भी रातों-रात ट्रकों में भरकर हटा दिया गया। मंगलवार रात 12 बजे प्रशासन 1000 से अधिक पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचा। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी वैभव बांगर ने मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग करवाई। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद रेलवे की जमीन पर बनी थी। मामला कोर्ट गया था, वहां से फैसला रेलवे के पक्ष में आ चुका है। यहां काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाया जा रहा है। इसलिए उसका विस्तार किया जा रहा, इसी वजह से यह कार्रवाई की गई। पुलिस कर्मियों ने बताया कि ट्रैफिक से बचने के लिए रात में कार्रवाई की गई। बुलडोजर एक्शन की 4 तस्वीरें देखिए… 22 मिनट में 5 बुलडोजरों ने 200 साल पुरानी मस्जिद को ढहा दिया। मस्जिद को ढहाने के बाद पूरा मलबा भी रातों रात ट्रकों में भरकर हटा दिया गया।
1000 से अधिक जवान मौके पर तैनात रहे। मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। यह तस्वीर बुधवार सुबह की है। अभी भी काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। बुलडोजर कार्रवाई से पहले मस्जिद के अंदर की तस्वीरें देखिए यह बुलडोजर कार्रवाई से पहले मस्जिद के अंदर की तस्वीर है। मस्जिद करीब 15 बिस्वा में बना है। यहां करीब 7 मजार हैं। जानिए पूरा मामला भदऊ चुंगी स्थित किला कोहना इलाके में अजगैब शहीद की मस्जिद और कब्रिस्तान स्थित है। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद 200 साल पुरानी थी। मस्जिद के मुतवल्ली शमीम उस्ताद थे, जिनका दो महीने पहले निधन हो चुका है। प्रशासन का कहना है कि यह रेलवे की पुरानी जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके पहले मजार बनाई। बाद में मस्जिद और कब्रिस्तान का निर्माण किया गया। साल 2024 में काशी मॉडल रेलवे स्टेशन का प्रोजेक्ट आया। इसके बाद जमीन की पैमाइश कराई गई, जिसमें अवैध कब्जे का पता चला। रेलवे ने मस्जिद के मुतवल्ली से जमीन खाली करने के लिए कहा। हालांकि, वह कोर्ट पहुंच गए। हाल ही में मुतवल्ली केस हार गए। इसके बाद रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए 3 बार नोटिस जारी किया, लेकिन जमीन खाली नहीं की गई। इसके बाद कार्रवाई की गई।
मस्जिद, काशी रेलवे स्टेशन से बिलकुल सटी हुई जमीन पर बनी थी। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम अभी चल रहा है। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दें… मैप से समझिए कहां हुई बुलडोजर की कार्रवाई रेलवे का मॉडल स्टेशन में क्या-क्या होगा, जानिए मॉडल स्टेशन तीन मंजिला होगा। इसके निर्माण पर करीब 3,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 47 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। स्टेशन में बस, ट्रेन और वाटर ट्रांसपोर्ट तीनों की सुविधा मिलेगी। स्टेशन परिसर में फाइव स्टार होटल और सामान्य श्रेणी का होटल बनाया जाएगा। यात्रियों के लिए अर्बन हाट और अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। स्टेशन को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से जोड़ा जाएगा, जिससे आवागमन आसान होगा। वकील ने कहा- हाईकोर्ट में मुकदमा विचारधीन है वकील ने कहा- हाईकोर्ट में मुकदमा विचारधीन है। वकील मोहम्मद मोइद्दीन खान उर्फ रॉकी ने बताया- हाईकोर्ट में मुकदमा अभी विचाराधीन है। अजगैब शहीद की प्रॉपर्टी जो वक्फ बोर्ड में वक्फ नंबर 381 दर्ज है। 19 बिस्वा जमीन में है। मजार अजगैब शहीद में 7 मजार है। मजिस्द के अंदर अंडरग्राउंड हाता है। इसमें एक प्राचीन कुआं था। मस्जिद के अंदर एक गुलर का पेड़ है जो कि करीब 100 साल पुराना है। अब पढ़िए वहां के लोगों ने क्या कहा नसीर अहमद ने कहा- मस्जिद के टूटने से तकलीफ है।
नसीर अहमद अंसारी ने कहा- मैं तो बचपन से ही यहां नमाज पढ़ता था। ईद-बकरीद पर नमाज पढ़ें हैं। बचपन से ही मस्जिद देख रहे हैं। मस्जिद की तोड़ने से तकलीफ है। मस्जिद के अतिक्रमण के बारे में जानकारी नहीं है। राजकुमार ने कहा मस्जिद तो मेरे सामने बनी है राजकुमार ने कहा- मेरे सामने मस्जिद बनी है। राजकुमार ने बताया- मैं 60 साल से यहां दुकान लगा रहा है। मस्जिद तो मेरे सामने बनी है। हम लोग वहां जाते थे सब खाली था। वहां टीन डालकर एक बाबा रहते थे। एक अंदर में हनुमान जी का मंदिर भी था। ये खबर भी पढ़िए IITian बाबा कहता- मैं कृष्ण हूं, राधारानी सपने में आतीं:तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी; मथुरा में पीड़ित लड़की की आपबीती इंस्टाग्राम से अभिषेक ने मेरा नंबर लिया। इसके बाद जूम के जरिए जोड़ लिया। अभिषेक से इतना प्रभावित हो गई कि पश्चिम बंगाल से आकर मथुरा में रहने लगी। एक दिन अभिषेक ने बोला कि तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी।’ यह कहना है IIT पास साधु अभिषेक मिश्रा की शिकार दूसरी पीड़िता कविता का (बदला नाम)। पढ़िए पूरी खबर