Lucknow, India

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले को सबक: नीट पेपर लीक के मुख्य आरोपी की इमारत पर चला बुलडोजर

Published 3 June 2026 · india

पीटीआई, बीड। महाराष्ट्र के बीड में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के मुख्य आरोपित प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी से जुड़ी एक निर्माणाधीन इमारत के अवैध हिस्से को ढहा दिया गया। बीड नगर परिषद ने स्थानीय निर्माण नियमों के उल्लंघन को लेकर शाहूनगर क्षेत्र में स्थित इस चार मंजिला इमारत के अवैध हिस्सों

पीटीआई, बीड। महाराष्ट्र के बीड में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के मुख्य आरोपित प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी से जुड़ी एक निर्माणाधीन इमारत के अवैध हिस्से को ढहा दिया गया। बीड नगर परिषद ने स्थानीय निर्माण नियमों के उल्लंघन को लेकर शाहूनगर क्षेत्र में स्थित इस चार मंजिला इमारत के अवैध हिस्सों को हटाने का आदेश दिया था।

लातूर के मूल निवासी और रसायन विज्ञान के विषय विशेषज्ञ कुलकर्णी वर्षों तक नीट का प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा थे। उन्हें विगत माह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक के सिलसिले में पुणे से गिरफ्तार किया गया था।

नगर निकाय के मुख्य अधिकारी शैलेश फडसे के अनुसार, शाहूनगर इलाके में स्थित यह इमारत निर्धारित भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करती पाई गई थी। अनियमितताओं का पता चलने के बाद नगर प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस दिया था और निर्धारित अवधि के भीतर इमारत के अनधिकृत हिस्सों को हटाने का निर्देश दिया था।

समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने सोमवार को इसे ढहाने की कार्रवाई शुरू की।

Read full story on TheBriefWire

Loading…