Lucknow, India

Ranchi: उड्डयन मंत्री ने रांची में किया उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन; अहमदाबाद विमान हादसे पर दिया बड़ा अपडेट

Published 19 May 2026 · india

वैश्विक अनिश्चितता के बीच बढ़ते हवाई किराए पर मंत्री ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू यात्रियों को महंगे किराए से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में कमी की है। इसके साथ ही हवाई अड्डों पर विमानों

वैश्विक अनिश्चितता के बीच बढ़ते हवाई किराए पर मंत्री ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू यात्रियों को महंगे किराए से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में कमी की है। इसके साथ ही हवाई अड्डों पर विमानों की लैंडिंग और पार्किंग शुल्क भी घटाए गए हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार ने भी एटीएफ पर लगने वाले वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। देश में हर दिन लगभग पांच लाख लोग हवाई यात्रा करते हैं।

सरकार किराए की लगातार निगरानी कर रही है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो विमानों की संख्या और कनेक्टिविटी में भी इजाफा किया जाएगा।अहमदाबाद विमान हादसे की जांच पर मंत्री ने बताया कि यह प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो रही है। इस हादसे में कई देशों के यात्री शामिल थे, इसलिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच है। इसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी जो वैश्विक मानकों पर खरी उतरेगी।रांची एयरपोर्ट पर मंत्री ने यात्रियों के लिए 'उड़ान यात्री कैफे' जैसी कई सुविधाओं की शुरुआत की।

इसका उद्देश्य यात्रियों को किफायती दरों पर अच्छा भोजन उपलब्ध कराना है। कई हवाई अड्डों पर इस पहल को सफल बताते हुए उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए सुलभ और आरामदायक बनाना है। रांची पहुंचने पर मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। वह एयरपोर्ट से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर रवाना हुए।उन्होंने आगे कहा कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही झारखंड के दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और डाल्टनगंज में भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि देश के सभी हवाई अड्डों पर 'उड़ान यात्री कैफे' खोले जाएंगे। इन कैफे में यात्रियों को सस्ते दामों पर खाने-पीने का सामान मिलेगा। उन्होंने 'उड़ान 2' योजना को जल्द शुरू करने की जानकारी भी दी। सरकार का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड तैयार करना है। इससे आम जनता के लिए हवाई यात्रा और अधिक सुलभ हो जाएगी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…