Lucknow, India

गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत:10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई

Published 2 June 2026 · india

गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत: 10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई सूरत गुजरात में सूरत जिले के बारडोली के पास मंगलवार दोपहर को दो बसें टकरा गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा

गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत: 10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई सूरत गुजरात में सूरत जिले के बारडोली के पास मंगलवार दोपहर को दो बसें टकरा गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। टक्कर के बाद एक बस के पलटते ही उसमें आग लग गई थी। दोनों बसें महाराष्ट्र की हैं। हादसा सड़क पर पलटे एक टैंकर को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ।

टैंकर की टक्कर से बचाने की कोशिश में एक बस ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल नहीं रहा और बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। दोनों ही बसें स्पीड में थीं। इनमें एक बस में सड़क किनारे पलटते ही आग लग गई। सभी घायलों को बारडोली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे की 4 तस्वीरें… टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई और उसमें आग लग गई।

बस पलटने और आग लगने के चलते कई पैसेंजर्स को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। करीब आधे घंटे की कोशिशों के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था। घायलों को बारडोली के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया: कलेक्टर कलेक्टर तेजस पटेल ने दुर्घटना के बारे में बताया कि यह हादसा शाम 4:30 बजे हुआ। 17 घायलों का इलाज बारडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में किया जा रहा है और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

घायलों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों द्वारा किया जा रहा है। 7 घायलों को सूरत सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…