Lucknow, India

पहले बेटे का कत्ल, फिर लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; आंध्र प्रदेश में मां ने क्यों खेला खूनी खेल?

Published 2 June 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ अवैध संबंध को बेटे की आपत्ति ने खतरे में डाल दिया तो मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 15 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। हत्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ अवैध संबंध को बेटे की आपत्ति ने खतरे में डाल दिया तो मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 15 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के कब्रिस्तान में गुपचुप दफना दिया गया। यह अपराध कई हफ्तों तक छिपा रहा, लेकिन SIT की सूझबूझ से सनसनीखेज सच्चाई सामने आई।

कैसे खुला राज? हत्या अडोनी शहर के जी. होसल्ली गांव में हुई। पीड़ित वीरेंद्र अपनी मां गंगम्मा और दरगप्पा नामक व्यक्ति के अवैध संबंधों का विरोध कर रहा था। उसने बार-बार मां के व्यवहार पर सवाल उठाए और रिश्तेदारों और गांववालों के सामने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया। इससे घर में लगातार झगड़े होते थे। दोनों आरोपी को डर था कि उनका संबंध सार्वजनिक हो जाएगा। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से दोनों ने मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी और शव को गांव के बाहरी कब्रिस्तान में दफना दिया।

मां का छलावा हत्या के बाद गंगम्मा ने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और खुद बच्चे की खोज में लग गई। उसने हाई कोर्ट का भी रुख किया और जांच में देरी का आरोप लगाते हुए बेटे को खोजने के निर्देश मांगे। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई। खबरें और भी SIT ने खोला राज जांच के दौरान गंगम्मा और दरगप्पा के बयानों में कई विरोधाभास मिले।

कॉल रिकॉर्ड, तकनीकी सबूतों और स्थानीय गवाहों के बयानों से दोनों पर शक गहराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आरोपी ने मामले को लापता व्यक्ति की शिकायत के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन जांच में कई सबूत उनके बयानों से मेल नहीं खाए। वैज्ञानिक सबूतों और गवाहों ने सच्चाई उजागर कर दी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…