एयरपोर्ट पर सेल्फी या रील अब पड़ेगी महंगी; DGCA का नया नियम, जिसे हर यात्री को जानना चाहिए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, रील या शॉर्ट बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले आपको ये नियम जानने की जरूरत है। DGCA ने पूरे भारत में एयरपोर्ट के संवेदनशील इलाकों में बिना इजाजत फोटो और वीडियो बनाने के खिलाफ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, रील या शॉर्ट बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले आपको ये नियम जानने की जरूरत है। DGCA ने पूरे भारत में एयरपोर्ट के संवेदनशील इलाकों में बिना इजाजत फोटो और वीडियो बनाने के खिलाफ सख्त नियम लागू किए हैं। यह कदम यात्रियों के बीच यात्रा के दौरान सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के बढ़ते चलन को देखते हुए उठाया गया है। कई बार वे अनजाने में सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी रिकॉर्ड कर लेते हैं। नए दिशा-निर्देशों के तहत, नियम तोड़ने वाले यात्रियों पर जुर्माना लग सकता है, उनके डिवाइस जब्त किए जा सकते हैं और गंभीर मामलों में तो उन पर हवाई यात्रा करने पर भी रोक लगाई जा सकती है।
DGCA ने क्या बदलाव किए? उड्डयन नियामक ने यात्रियों और विजिटर्स के लिए एयरपोर्ट के कई प्रतिबंधित इलाकों में बिना पहले से इजाजत लिए फोटो या वीडियो बनाना मन कर दिया है। इनमें सुरक्षा जांच चौकियां, बोर्डिंग गेट, रवने बसें, विमान हैंडलिंग जोन, एयरपोर्ट एप्रन और अन्य संवेदनशील इलाके शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद सुरक्षा इंतजामों, निगरानी प्रणालियों और एयरपोर्ट के कामकाज को रिकॉर्ड होने और ऑनलाइन शेयर होने से रोकना है। क्या आपको नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है? इसका जवाब है, हां। दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो यात्री बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं या सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील कंटेट रिकॉर्ड करते हैं, उन्हें गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर मामलों में, उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर, एयरपोर्ट अधिकारी यह सिफारिश कर सकते हैं कि यात्री का नाम DGCA की नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए।
यात्री पर कुछ समय के लिए या हमेशा के लिए हवाई यात्रा पर रोक लग सकती है। खबरें और भी DGCA क्यों कर रहा कार्रवाई? एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला एयरपोर्ट परिसर के अंदर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए लिया गया है। ट्रैवल रील्स, व्लॉग और बिहाइंज-द-सीन वीडियो काफी लोकप्रिय हो गए हैं। हालांकि, इनमें से कुछ अपलो्स की वजह से अनजाने में सुरक्षा ढांचा, कर्मचारियों के काम करने का तरीका और निगरानी के इंतजान उजागर हो गए हैं। भले ही कंटेट देखने में बेनुकसान लगे, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अगर संवेदनशील जानकारी आम लोगों तक पहुंच जाती है, तो इससे सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। अगर आप नियम तोड़ते हैं तो क्या होगा?
सुरक्षा कर्मियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई करें। हालात के हिसाब से, कार्रवाई में ये चीजें शामिल हो सकती हैं। यात्रियों से तुरंत कंटेंट डिलीट करने के लिए कहना जुर्माना लगाना जांच के लिए मोबाइल फ़ोन, कैमरे या रिकॉर्डिंग डिवाइस जब्त करना गंभीर मामलों में आगे की कार्रवाई की सिफारिश करना अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों को ज्यादा सख्त नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।
