Lucknow, India

DK शिवकुमार को याद आए राजीव गांधी: सोनिया, राहुल-प्रियंका का भी जिक्र; CM बनने से पहले लिखा भावुक संदेश

Published 2 June 2026 · politics

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट के गठन से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। डीके शिवकुमार ने इस पोस्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सियासी यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट के गठन से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। डीके शिवकुमार ने इस पोस्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सियासी यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग और भरोसा का उल्लेख किया। 'राजीव गांधी ने एक युवा कार्यकर्ता की क्षमत को पहचाना' कांग्रेस नेता ने राजीव गांधी के नाम का जिक्र करते हुए लिखा, ''मैं अक्सर दिवंगत राजीव गांधी को याद करता हूं, जिन्होंने एक युवा कार्यकर्ता में वह क्षमता देखी थी जिसे शायद मैं स्वयं भी नहीं पहचान पाया था।

उनके प्रोत्साहन ने मुझे बड़े सपने देखने और सार्वजनिक सेवा के प्रति खुद को समर्पित करने का आत्मविश्वास दिया। महान नेता वही होते हैं जो दूसरों की संभावनाओं को पहचानते हैं और उन्हें अपनी अपेक्षाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। राजीव गांधी ने मेरे साथ ठीक यही किया।'' 'मुझ पर सोनिया गांधी ने बनाए रखा विश्वास' उन्होंने आगे लिखा, ''सोनिया गांधी ने मुझे नेतृत्व का एक और महत्वपूर्ण पाठ सिखाया। सच्चे नेता केवल सफलता के क्षणों में आपके साथ नहीं खड़े होते, बल्कि कठिन से कठिन समय में भी आपका साथ देते हैं। आपको शक्ति, प्रोत्साहन और अटूट समर्थन प्रदान करते हैं।

मेरी राजनीतिक यात्रा के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने मुझ पर जो विश्वास बनाए रखा, वह मेरे लिए हमेशा अमूल्य रहेगा।'' 'राहुल गांधी का समर्थन रहा एक मजबूत आधार स्तंभ' डीके शिवकुमार ने कहा, ''राहुल गांधी निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। लोगों की बात सुनने की उनकी तत्परता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और एक अधिक समावेशी तथा करुणामय भारत के उनके दृष्टिकोण ने मुझे जैसे अनेक नेताओं को प्रेरित किया है। मेरे सार्वजनिक जीवन में उनका समर्थन हमेशा एक मजबूत आधार स्तंभ रहा है।'' प्रियंका गांधी की तारीफ में क्या बोले शिवकुमार? उन्होंने कहा, ''प्रियंका गांधी जी हमेशा सहज, स्नेहपूर्ण और प्रोत्साहित करने वाली रही हैं।

उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सम्मान और गरिमा का व्यवहार किया है, जिससे हमें यह सीख मिलती है कि राजनीति का मूल उद्देश्य लोगों से जुड़ना और उनकी आकांक्षाओं को समझना है। उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मेरे लिए सदैव अत्यंत मूल्यवान रहा है।'' शिवकुमार ने गांधी परिवार की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''मेरे लिए गांधी परिवार नेतृत्व के विभिन्न आयामों का प्रतीक है- दूसरों की क्षमता को पहचानना, कठिन समय में उनके साथ खड़े रहना, सहानुभूति के साथ उनकी बात सुनना और अपने विश्वास तथा सेवा-भाव से उन्हें प्रेरित करना।''

Read full story on TheBriefWire

Loading…