Lucknow, India

Know BJP: 'भाजपा को जानो' पहल में शामिल हुए नेपाल के शीर्ष नेता, RSP प्रमुख ने नितिन नवीन से की मुलाकात

Published 2 June 2026 · india

क्यों रही यह मुलाकात खास? भाजपा को जानो कार्यक्रम इस मुलाकात के दौरान आरएसपी और भाजपा के बीच पार्टी-स्तरीय सहयोग बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। भाजपा ने नेपाली प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए रचनात्मक संवाद की उम्मीद जताई।इसी

क्यों रही यह मुलाकात खास? भाजपा को जानो कार्यक्रम इस मुलाकात के दौरान आरएसपी और भाजपा के बीच पार्टी-स्तरीय सहयोग बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। भाजपा ने नेपाली प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए रचनात्मक संवाद की उम्मीद जताई।इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'भाजाप को जानो' कार्यक्रम के तहत 12 देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों और मिशन प्रमुखों के साथ भी बातचीत की।

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद विदेशी राजनयिकों के साथ यह उनका पहला औपचारिक संवाद था। इस बैठक में भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले भी मौजूद रहे।भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'भाजपा को जानो' पहल का

उद्देश्य विभिन्न देशों के राजनयिकों और राजनीतिक प्रतिनिधियों को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, शासन मॉडल और जनसंपर्क गतिविधियों से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2023 में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

की थी।इससे पहले शनिवार को नितिन नवीन ने कहा था कि भाजपा की यात्रा केवल एक राजनीतिक दल के विस्तार की कहानी नहीं है, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सेवा, संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…