Lucknow, India

Telangana: 'तेलंगाना के युवाओं को नौकरी देने का वादा कर भूले राहुल', केटीआर ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Published 1 June 2026 · politics

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कांग्रेस सरकार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अशोक नगर में बेरोजगार छात्रों और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के ढाई

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कांग्रेस सरकार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अशोक नगर में बेरोजगार छात्रों और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के ढाई साल बाद भी उन्हें पूरा नहीं किया गया। राहुल गांधी को युवाओं का सामने करने के लिए कहा केटीआर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब तक 4000 नई नौकरियां भी उपलब्ध नहीं करा सकी है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे तेलंगाना आकर बेरोजगार युवाओं का सामना करें।

साथ ही मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी बिना पुलिस सुरक्षा के चिक्कड़पल्ली लाइब्रेरी और अशोक नगर चौराहे पर बेरोजगार युवाओं से मिलने की चुनौती दी। केटीआर ने क्या किया दावा? उन्होंने दावा किया कि आज पूरा तेलंगाना विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बन चुका है। किसानों, बेरोजगार युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों सहित समाज के विभिन्न वर्ग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं और राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केटीआर ने कहा कि पार्टी ने पिछली बीआरएस सरकार के खिलाफ झूठे आरोप, दुष्प्रचार और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर सत्ता हासिल की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घोषणाओं और वादों के जरिए जनता को भ्रमित किया व तेलंगाना की राजनीति को झूठ और दुर्भावनापूर्ण प्रचार से प्रदूषित किया।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप बीआरएस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ती और जीतती रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछला चुनाव बीआरएस कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान के कारण हारी थी। केटीआर ने कहा कि बीआरएस, केसीआर के उस सिद्धांत पर चलती है जिसमें जीत पर अहंकार नहीं और हार पर निराशा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद तेलंगाना को 25 साल पीछे धकेल दिया है। केटीआर के अनुसार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक ऐसे राज्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं जो पहले विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा था।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल का आधा समय बीत जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। उनके अनुसार पिछले 30 महीनों में राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में गिरावट आई है और कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो कांग्रेस शासन में खुद को ठगा हुआ महसूस न कर रहा हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले प्रगति कर रहा कृषि क्षेत्र अब गंभीर संकट का सामना कर रहा है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…