Lucknow, India

शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का धरना: बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस

Published 1 June 2026 · local

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 15 साल के बाद सत्ता से बेदखल हुई है। 15 साल बाद तृणमूल को उखाड़ फेंकने वाली भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज है। तृणमूल कांग्रेस इस करारी हार के बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 15 साल के बाद सत्ता से बेदखल हुई है। 15 साल बाद तृणमूल को उखाड़ फेंकने वाली भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज है। तृणमूल कांग्रेस इस करारी हार के बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है। दोनों दलों के आक्रामक तेवरों के बीच आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध-प्रदर्शन का एलान किया। टीएमसी की तरफ से हुए इस हल्लाबोल के बीच भाजपा ने सोनारपुर में हुई मारपीट और हिंसा के मामले में तृणमूल को घेरा है। भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि उनके दल पर तृणमूल के ऐसे राजनीतिक हथकंडों का कोई असर नहीं पड़ेगा। सीएम ममता ने अपने धरने पर क्या कहा? भाजपा ने 294 में से 177 विधानसभा सीटों पर मतगणना में धांधली की। पुलिस ने धरने की अनुमति नहीं दी, फिर भी प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। विरोध और धरना जारी रहेगा, चाहे कितनी भी रोक लगाने की कोशिश की जाए। कठिन समय में टीएमसी कार्यकर्ताओं का साथ नहीं छोड़ूंगी। कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और कई जगह हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करती रही है। मेरी सरकार हमेशा मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करती रही है। बिना पुनर्वास के फेरीवालों को हटाना हमारी सरकार की नीति नहीं थी।

VIDEO | Kolkata: West Bengal CM and TMC chief Mamata Banerjee, along with party leaders Dola Sen, Kalyan Banerjee and others, pays floral tributes to BR Ambedkar before joining a sit-in protest against the attack on Abhishek Banerjee and others. (Full video available on… pic.twitter.com/zl1COMZhtL — Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026 कल्याण बनर्जी ने क्या-क्या आरोप लगाए? कोलकाता में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में और बड़े विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त और पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनका वेतन जनता के टैक्स के पैसे से दिया जाता है और उन्हें संविधान तथा कानून के मुताबिक अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। कल्याण बनर्जी ने कहा कि 29 मई को ही प्रशासन को 2 जून के धरना प्रदर्शन की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने आखिरी समय तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देर रात अनुमति मिलने के कारण प्रदर्शन स्थल पर साउंड सिस्टम और स्पीकर नहीं लगाए जा सके। टीएमसी ने इसे प्रशासन की जानबूझकर की गई देरी बताया है। कल्याण बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ लगातार हिंसा और कार्रवाई की जा रही है। पार्टी की ओर से कहा गया कि अब तक 25 से 30 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है, जबकि 5,000 से 8,000 समर्थकों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टीएमसी का दावा है कि करीब 3,000 घरों को भी तोड़ दिया गया है। उन्होंंने यह भी आरोप लगाया कि जहां भी पार्टी के कार्यक्रम होने वाले होते हैं, वहां पहले से पुलिस तैनात कर दी जाती है ताकि लोग कार्यक्रम में शामिल न हो सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों के घरों के बाहर खड़ी रहती है और अगर महिलाएं या परिवार के सदस्य बाहर निकलते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जाता है या गिरफ्तार कर लिया जाता है। टीएमसी सोनारपुर में मारपीट होने के अलावा कई अन्य मामलों के खिलाफ भी आक्रोशित इससे पहले टीएमसी नेताओं ने पार्टी के नेताओं पर हुए हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। तृणमूल इसलिए भी आक्रामक है भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में मारपीट होने के अलावा कई अन्य नेताओं के साथ भी कथित तौर पर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद धरना ममता बनर्जी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेताओं के इस विरोध-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नेताओं के खिलाफ हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाना है। प्रदर्शन से पहले टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मिलकर भारत रत्न बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम ममता हाथ में संविधान की किताब लेकर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थीं। #WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee, along with party leaders, pays tribute to Bharat Ratna Dr BR Ambedkar She will hold a protest today at Kolkata's Rani Rashmoni Avenue over attacks on party leaders, including her nephew Abhishek Banerjee, and other… pic.twitter.com/EuyuItQ47Z — ANI (@ANI) June 2, 2026 इससे पहले टीएमसी नेताओं ने पार्टी के नेताओं पर हुए हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। तृणमूल इसलिए भी आक्रामक है भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में मारपीट होने के अलावा कई अन्य नेताओं के साथ भी कथित तौर पर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।ममता बनर्जी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेताओं के इस विरोध-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नेताओं के खिलाफ हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाना है। प्रदर्शन से पहले टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मिलकर भारत रत्न बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम ममता हाथ में संविधान की किताब लेकर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थीं।

Read full story on TheBriefWire

Loading…