साउथ एक्ट्रेस जूली ने थलापति विजय पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ट्रोलिंग की वजह से हुआ मिसकैरेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री और बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट जूली उर्फ मारिया जूलियाना ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लगातार हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना के कारण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री और बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट जूली उर्फ मारिया जूलियाना ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लगातार हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनका मिसकैरेज हुआ, जिसके लिए उन्होंने विजय और उनकी पार्टी TVK के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी समर्थकों ने किया ट्रोल- जूली जूली के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से उन्हें और उनके पति को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा था। उन्होंने मार्च में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
उस समय राज्य में डीएमके की सरकार थी। अभिनेत्री का आरोप है कि विजय सरकार बनने के बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका मामला आपराधिक नहीं बल्कि मानहानि के रूप में दर्ज किया गया है। जूली ने दावा किया कि जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई थी, वे TVK समर्थक हैं, इसलिए मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में सोशल मीडिया पर उनका नाम 15 लाख रुपए के कथित किडनी घोटाले से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई। अगर ट्रोलिंग रुकवा देते तो मेरा बच्चा बच जाता- जूली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक होते हुए जूली ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शादी की थी और वह गर्भवती थीं।
लगातार मानसिक तनाव और ट्रोलिंग के चलते उनका गर्भपात हो गया। उन्होंने कहा, "मेरे और मेरे पति के बारे में झूठी और अपमानजनक बातें फैलाई गईं। इस मानसिक प्रताड़ना की वजह से मेरा मिसकैरेज हुआ। अगर विजय अपने समर्थकों से सिर्फ एक बार ट्रोलिंग बंद करने के लिए कह देते, तो शायद मेरा बच्चा आज जिंदा होता।" खबरें और भी हालांकि जूली ने यह भी कहा कि विजय ने सीधे तौर पर कुछ नहीं किया, लेकिन उनके समर्थकों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती थी। कौन हैं जूली? मारिया जूलियाना, जिन्हें जूली के नाम से जाना जाता है, पहले पेशे से नर्स थीं।
2017 में तमिलनाडु के जल्लीकट्टू आंदोलन के दौरान वह सुर्खियों में आईं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली। बाद में वह कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आईं। राजनीति में विजय का सफर अभिनेता विजय ने राजनीति में आने के बाद अपनी पार्टी TVK के जरिए तेजी से लोकप्रियता हासिल की। युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी गई। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा और साफ-सुथरी राजनीति को मुख्य मुद्दा बनाया।
