असम में एकतरफा प्यार में आसू नेता की हत्या, बहन को बचाने के दौरान हुआ हमला; आरोपी मुठभेड़ में ढेर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के नलबाड़ी जिले में मुस्लिम किशोर के हमले से बहन को बचा रहे आल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के स्थानीय नेता माधुर्य बर्मन की हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावर माधुर्य की चचेरी बहन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के नलबाड़ी जिले में मुस्लिम किशोर के हमले से बहन को बचा रहे आल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के स्थानीय नेता माधुर्य बर्मन की हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावर माधुर्य की चचेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
बाद में हमलावर को पुलिस ने उस समय गोली मार दी जब वह गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। हमलावर की पहचान आशिक अली उर्फ रोज अली के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हमलावर ने रविवार शाम जगारा के पास गंगापुर गांव में माधुर्य और उनकी बहन पर उस उस समय हमला किया जब वे नलबाड़ी कस्बे से कुछ किताबें खरीदकर घर लौट रहे थे, जबकि हमलावर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई सोमवार को मुकलमुआ के नदी द्वीप पर हुई।
धारदार हथियार से हमला किए जाने से माधुर्य के सिर और गर्दन पर गहरे घाव हो गए। उन्हे नलबाड़ी मेडिकल कालेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उनकी चचेरी बहन का गुवाहाटी मेडिकल कालेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 11 वीं कक्षा की छात्रा है। खबरें और भी नलबाड़ी के एसपी बिबेकानंद दास ने बताया कि पुलिस को मुकलमुआ इलाके के नदी द्वीप पर आशिक अली की मौजूदगी की सूचना मिली थी और उसे पकड़ने के लिए टीम वहां पहुंची।
वह रविवार रात नदी के किनारे स्थित द्वीप पर भाग गया था। बिबेकानंद ने बताया, हमने उसे वहीं पकड़ लिया।
