ब्रिटेन की स्काच व्हिस्की को टैरिफ छूट पर विचार कर सकती है भारत सरकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यदि ब्रिटेन अपने स्टील सुरक्षा उपायों पर भारत की चिंताओं को दूर करने में नाकाम रहता है तो भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत उसको स्काच व्हिस्की जैसे उत्पादों पर दी गई टैरिफ छूट पर फिर से विचार कर सकता है। एक अधिकारी ने सोमवार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यदि ब्रिटेन अपने स्टील सुरक्षा उपायों पर भारत की चिंताओं को दूर करने में नाकाम रहता है तो भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत उसको स्काच व्हिस्की जैसे उत्पादों पर दी गई टैरिफ छूट पर फिर से विचार कर सकता है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए पर पिछले वर्ष मई में हस्ताक्षर हुए थे और इसके इस साल लागू होने की उम्मीद थी।
हालांकि, ब्रिटेन की ओर से अपने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए स्टील आयात पर कड़े सुरक्षा नियमों का प्रस्ताव पेश करने से एफटीए लागू होने में रुकावट आ गई है। अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अब गेंद ब्रिटेन के पाले में है। अगर वे अपने एफटीए का फायदा नहीं उठाते हैं तो हम हमेशा उन रियायतों पर फिर से विचार कर सकते हैं जो हमने उन्हें दी हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री पीटर काइल मंगलवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत के लिए भारत आने वाले हैं। व्यापार समझौते के तहत भारत ने स्काच व्हिस्की पर टैरिफ को शुरू में 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत करने और फिर 10 सालों में इसे और घटाकर 40 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। इस सौदे में दोनों पक्षों ने कपड़ों से लेकर व्हिस्की और कारों तक, कई तरह के सामानों पर टैरिफ में कटौती पर सहमति जताई है।
खबरें और भी
-1780337536234_m.webp)