'दो दिन प्रतीक्षा करें...', अन्नामलाई छोड़ेंगे भाजपा का साथ? तमिलनाडु में नई पार्टी बनाने की अटकलों पर दिया जवाब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इंटरनेट मीडिया पर उनके राजनीतिक भविष्य को
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इंटरनेट मीडिया पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वे जल्द ही एक नया राजनीतिक मंच या पार्टी शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं।
नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? दिल्ली रवाना होने से पहले अन्नामलाई से लगातार फैल रही अफवाहों पर सवाल किया। भाजपा छोड़ने और नई पार्टी बनाने संबंधी चर्चाओं पर उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा, 'कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।' अन्नामलाई के इस बयान ने अटकलों को और बल दे दिया है।
विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह रही कि जिस वाहन से अन्नामलाई हवाई अड्डे पहुंचे, उस पर भाजपा का झंडा नहीं लगा था। इसे भी राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। तमिलनाडु में लगे अन्नामलाई के पोस्टर इस बीच, चार जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई की प्रमुख सड़कों और इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टरों पर 'हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए' जैसे नारे लिखे गए हैं, जिससे उनके समर्थकों की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। खबरें और भी
