Lucknow, India

एनकाउंटर में ढेर असद के घर पर बुलडोजर चलेगा:sdm ने नोटिस चिपकाया; सोम बोले- जिहादी भूल गए सरकार किसकी

Published 1 June 2026 · politics

एनकाउंटर में ढेर असद के घर पर बुलडोजर चलेगा गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर

एनकाउंटर में ढेर असद के घर पर बुलडोजर चलेगा गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया।. इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। खोड़ा नगर पालिका के चेयरमैन पति और पूर्व सपा विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि सूर्या के बड़े भाई को नौकरी दी जाएगी।

अगर घर पर किसी तरह का टैक्स लगता होगा, तो वह माफ होगा। इसके अलावा किसी सड़क या चौराहे के नाम सूर्या के नाम पर रखा जाएगा। वहीं, झांसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू एक होगा तो कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। योगी की पुलिस ने ने जो किया, बहुत अच्छा किया। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को सूर्या की मां से मुलाकात कर उन्हें एक लाख की मदद दी। सोम ने कहा खोड़ा में एक-एक आदमी ने 50- 50 मकान खरीद रखे हैं। कहां से पैसा आया, इसकी जांच होगी। जिहादी भूल गए कि प्रदेश में किसकी सरकार है?

जिहादियों का ठीक से फन दबा दिया जाएगा। अगर किसी ने पलायन कराने की कोशिश की, तो उसी का यहां से पलायन करा दिया जाएगा। दरअसल, बकरीद के दिन (28 मई) असद ने सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार (31 मई) तड़के पुलिस ने असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। हत्या के 5वें दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात है। 3 तस्वीरें असद के घर के बाहर प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया। प्रशासन ने ढोल बजवाकर लोगों को नोटिस चस्पा करने की जानकारी दी।

असद का शव आधी रात दफनाया गया असद का शव रविवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने बताया कि असद के चाचा की मौजूदगी में शव को दफनाया गया। हालांकि, पुलिस ने सिक्योरिटी कारणों से जगह और समय का खुलासा नहीं किया। सूर्या चौहान की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। सूर्या चौहान हत्याकांड से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए

Read full story on TheBriefWire

Loading…