देश में खत्म हुआ हीटवेव का प्रकोप, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट; पंजाब से केरल तक बदल जाएगा मौसम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ दिखा। रविवार को कई हिस्सों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति लगभग खत्म हो गई है। कई राज्यों में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ दिखा। रविवार को कई हिस्सों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति लगभग खत्म हो गई है। कई राज्यों में बारिश और आंधी के बाद मौसम में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के बलिया में 34.4 एमएम और मुरादाबाद में 21.8 एमएम बारिश हुई तो लखनऊ में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
लखनऊ में अधिकतम तामपान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। राजस्थान में चली धूल भरी आंधी राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। जैसलमेर में रेतीला तूफान आया। इससे विजिबिलिटी पर असर हुआ, हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राज्य के फलौदी में अधिकतम तापमान 42.6°C रहा। इससे पहले शनिवार दोपहर 3 बजे राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में रेतीला तूफान आया था। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी।
इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। खबरें और भी उत्तराखंड में रोकनी पड़ी केदारनाथ यात्रा उत्तराखंड में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। चंपावत के श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे के वार्षिक जोड़ मेले के दौरान उफनती नदी में 50 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम दो जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है। तीन जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्तिथि रह सकती है।
