₹150000 का ट्रैफिक चालान... स्विट्जरलैंड से लौटी भारतीय टूरिस्ट को मिला नोटिस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक भारतीय महिला टूरिस्ट को स्विट्जरलैंड की ट्रिप से घर लौटने के लगभग एक साल बाद 1.5 लाख रुपये का ट्रैफिक चालान मिला है। X पर पोस्ट करते हुए Poan Sapdi नाम की महिला ने बताया कि छुट्टी खत्म होने के महीनों बाद पोस्ट से उसे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक भारतीय महिला टूरिस्ट को स्विट्जरलैंड की ट्रिप से घर लौटने के लगभग एक साल बाद 1.5 लाख रुपये का ट्रैफिक चालान मिला है। X पर पोस्ट करते हुए Poan Sapdi नाम की महिला ने बताया कि छुट्टी खत्म होने के महीनों बाद पोस्ट से उसे यह नोटिस आया। उन्होंने लिखा, 'क्या किसी को स्विट्जरलैंड से छुट्टी मनाकर लौटने के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने का जुर्माना मिला है?
हमें यात्रा के लगभग एक साल बाद 1 लाख रुपये का चालान मिला है। हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके खिलाफ अपील, इसे कम करवाने या माफ करवाने का कोई रास्ता है या नहीं।' सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप महिला की यह पोस्ट 1.3 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से सलाह मांगी कि जिन्होंने ऐसी स्थिति का सामना किया हो, वे अपना अनुभव शेयर करें।
यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह इस घटना ने भारतीय यात्रियों के बीच चर्चा छेड़ दी है। यूजर्स ने सलाह दी है कि विदेश में कार रेंट करते समय रेंटल एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें। रेंटल कंपनियां जुर्माने के साथ एडमिन फीस भी वसूलती हैं और इसे अनदेखा करने पर भविष्य की यात्राओं में परेशानी हो सकती है। कई यूजर्स ने चालान जल्दी चुकाने की सलाह दी ताकि शेंगेन वीजा में ब्लैकलिस्टिंग से बचा जा सके।
खबरें और भी एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे में माफी मिलना मुश्किल है। जुर्माना देरी से चुकाने पर ब्याज बढ़ सकता है।' दूसरे ने जर्मनी का अपना अनुभव साझा करते हुए 10,000 रुपये का चालान चुकाने की बात कही। Sapdi ने जवाब दिया कि वे भुगतान करेंगे, लेकिन पेनल्टी महीन भरेंगे क्योंकि इसकी जानकारी बहुत देर से मिली।
