रात के 3 बजे, यात्री सो रहे थे... कुछ मिनट में आग का गोला बन गई बस
रात के करीब 3 बजे का वक्त था. दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एसी स्लीपर डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी. ज्यादातर
रात के करीब 3 बजे का वक्त था. दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एसी स्लीपर डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी. ज्यादातर यात्री नींद में थे.
तभी बस के अंदर धुआं भरने लगा. कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में बदल गया. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही
कि सभी 15 यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए.
