छोड़ दी IIT की नौकरी, अब डेयरी सेक्टर में खड़ी कर दी 565 करोड़ की कंपनी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद से जहां छात्र बड़ी टेक कंपनियों में काम करने का सपना देखते हैं
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद से जहां छात्र बड़ी टेक कंपनियों में काम करने का सपना देखते हैं या नया टेक्नोलॉजी स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखते हैं. वहीं, आईआईटी दिल्ली की नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा ने कुछ अगल करने की सोची. उन्होंने गांव और डेयरी किसानों की पुरानी परेशानियों को समझा और उसे सॉल्व करने के लिए अपना खुद का एक स्टार्टअप शुरू कर दिया, जो आज करोड़ो की कंपनी बन चुकी है.
