'नरेंद्र मोदी अतीत, वो भविष्य से नहीं लड़ सकते', राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा वार
Rahul Gandhi on CJP protest: राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन नॉन-नेगोशिएबल मांगें हैं. पहली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया
Rahul Gandhi on CJP protest: राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन नॉन-नेगोशिएबल मांगें हैं. पहली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, न कि किसी दूसरे मंत्रालय में भेजा जाए.
दूसरी, छात्रों पर हुई हिंसा के जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए. उन्होंने बताया कि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक
की आंख में छर्रा लगने से रोशनी जाने का खतरा है. तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें.
