पंजाब में जेन-z का प्रदर्शन:जालंधर में DC ऑफिस घेरने पहुंचे; BKU उगराहां का ऐलान- किसान दिल्ली कूच करेंगे
पंजाब में आज शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस
पंजाब में आज शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे, तब तक नहीं मानेंगें।
उधर, किसान संघ नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो।
प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS… DC ऑफिस के बाहर बैरिकेडिंग पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। DC ऑफिस जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे युवाओं से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन शहर की शांति और यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…