दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट स्टारशिप की 13वीं उड़ान पूरी
स्पेसएक्स ने शनिवार 25 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की. भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4:21
स्पेसएक्स ने शनिवार 25 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की. भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4:21 बजे यह रॉकेट टेक्सास के स्टारबेस (बोका चिका) से उड़ान भरी.
इस मिशन में 20 नए स्टारलिंक वर्शन 3 सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़े गए. मिशन का मकसद नई तकनीकों की जांच करना, सैटेलाइट तैनात करना और
फ्यूचर में चांद और मंगल मिशनों की तैयारी करना था. हालांकि बूस्टर की लैंडिंग पूरी तरह सफल नहीं रही, लेकिन मिशन के ज्यादातर अहम लक्ष्य
पूरे हो गए.
