दिल्ली-जयपुर समेत 5 शहरों में बने हैं जंतर-मंतर, जानिए क्यों बनाए गए थे
भारत में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कुल पांच जंतर-मंतर बनवाए थे, जिनका इस्तेमाल ग्रह-नक्षत्रों और समय की सटीक गणना के लिए किया जाता
भारत में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कुल पांच जंतर-मंतर बनवाए थे, जिनका इस्तेमाल ग्रह-नक्षत्रों और समय की सटीक गणना के लिए किया जाता था. इनमें जयपुर, दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा शामिल हैं. हालांकि, इन पांचों में से सिर्फ जयपुर के जंतर-मंतर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है.
