ईरान के 'परमाणु पहाड़' पर कहर गिराएगा अमेरिका... पर कौन सा बम गिराकर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि हम पिकएक्स माउंटेन को नष्ट करेंगे. ईरानियों को तैयार रहने को कह दो. यह धमकी 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि हम पिकएक्स माउंटेन को नष्ट करेंगे. ईरानियों को तैयार रहने को कह दो. यह धमकी 2026 के ईरान युद्ध के बीच आई है, जब दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर है. पिकएक्स माउंटेन ईरान का सबसे गहरा और मजबूत संदिग्ध परमाणु केंद्र है, जो नतांज परमाणु परिसर के पास है. यह सुविधा चट्टान के अंदर 80 से 100 मीटर या उससे भी ज्यादा गहराई में बनी है.
