Odisha: भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान कई लोग बीमार; 105 लोग पहुंचे अस्पताल, एक श्रद्धालु की मौत
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान 105 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान 105 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
इसी दौरान कटक के रहने वाले 54 वर्षीय अभिराम दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उनकी तबीयत हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बिगड़ी थी। स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉ. महेश मोहन पांडा के अनुसार लगभग
सभी लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है केवल कुछ ही लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।