NEEP Paper Leak: छात्रों को भड़का रहे PAK-बांग्लादेश के 20 हजार से ज्यादा अकाउंट्स, क्या खंगाल रही एजेंसियां?
नीट पेपर लीक मुद्दे पर देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जांच एजेंसियों को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर विदेशी दुष्प्रचार अभियान
नीट पेपर लीक मुद्दे पर देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जांच एजेंसियों को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर विदेशी दुष्प्रचार अभियान चलाए जाने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित 20 हजार से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सक्रिय पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि इन अकाउंट्स का इस्तेमाल आंदोलन को हवा देने, देश में अस्थिरता का माहौल बनाने के लिए किया जा रहा था।
अब इन अकाउंट्स को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक, स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है।जांच एजेंसियों का दावा है कि इन अकाउंट्स के संचालक अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को भारतीय छात्र, जेन-जी युवा, अभिभावक, कोचिंग छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता या आम नागरिक बताकर पोस्ट और वीडियो साझा कर रहे हैं।इन अकाउंट्स से बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए गए, जिनमें आंदोलन को तेज करने की अपील, केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक संदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की गई।
कुछ वीडियो कथित तौर पर सेना की वर्दी पहनकर बनाए गए है। एजेंसियां इन अकाउंट्स के आईपी एड्रेस, डिजिटल फुटप्रिंट, लॉगिन पैटर्न और फंडिंग की
भी जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों ने सोशल मीडिया कंपनियों से तकनीकी जानकारी मांगी है।
