'बच्चों को प्यार दें, उनके सवालों के जवाब दें', नई पीढ़ी को लेकर मोहन भागवत का बड़ा संदेश
दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने परिवार, संस्कार और नई पीढ़ी को लेकर विस्तार से बात
दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने परिवार, संस्कार और नई पीढ़ी को लेकर विस्तार से बात की.
उन्होंने कहा कि पहले के समय में आज्ञा पालन का दौर था. जब वे खुद छोटे थे तो माता पिता की बात पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता था.
उन पर पूरा भरोसा और श्रद्धा होती थी. लेकिन अब समय बदल गया है. आज की नई पीढ़ी हर बात पर सवाल पूछती है और
उन्हें हर चीज का तर्क समझाना जरूरी हो गया है.
