यशराज फिल्म का हीरो बना बालासाहेब का पोता, बनेगा स्टार?
राजनीतिक गलियारों के सबसे बड़े परिवारों में से एक ठाकरे परिवार का एक और चिराग अब सिनेमा के पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहा
राजनीतिक गलियारों के सबसे बड़े परिवारों में से एक ठाकरे परिवार का एक और चिराग अब सिनेमा के पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है. शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते और स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'निशांची' से अपने एक्टिंग सफर का आगाज करने जा रहे ऐश्वर्य अब यशराज फिल्म्स (YRF) के एक बड़े प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं.
