बरनाला लाठीचार्ज पर पंजाब सरकार का एक्शन, DSP सतवीर सिंह सस्पेंड
पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने मामले में तत्काल प्रभाव
पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने मामले में तत्काल प्रभाव से डीएसपी सतवीर सिंह को निलंबित कर दिया है. इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था, जबकि राष्ट्रीय और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था.
