द ओडिसी: जमीर की जंग में उलझा नोलन का ओडिसियस
युद्ध खत्म हो चुका था. ट्रॉय जलकर राख हो गया. योद्धा अपने-अपने घर लौट गए. दस बरस बीत गए लेकिन ओडिसियस अब तक घर नहीं
युद्ध खत्म हो चुका था. ट्रॉय जलकर राख हो गया. योद्धा अपने-अपने घर लौट गए. दस बरस बीत गए लेकिन ओडिसियस अब तक घर नहीं पहुंचा.
उसे अपने घर इथाका पहुंचना है. सामने अथाह समंदर है. पत्नी पेनलपी और बेटा टेलीमेकस वर्षों से उसकी बाट जोह रहे हैं. वह जहाज पर
सवार है और बस किसी तरह लौटना चाहता है.
