आज से शुरू हुआ चातुर्मास, 4 महीने न करें ये 5 गलतियां, करें अचूक उपाय
Chaturmas 2026: आज 25 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पावन देवशयनी एकादशी है. इसी के साथ आज से चार महीनों
Chaturmas 2026: आज 25 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पावन देवशयनी एकादशी है. इसी के साथ आज से चार महीनों के लिए चातुर्मास का आरंभ हो चुका है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन से जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में चार महीने के लिए योग निद्रा में लीन हो जाते हैं. भगवान के सोने के बाद से ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि थम जाते हैं.
