मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बोला- रोज हो सुनवाई, विशेष अदालतें गठित करें सरकार
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने 2023 में भड़की हिंसा से जुड़े आपराधिक मामलों की प्रतिदिन सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने 2023 में भड़की हिंसा से जुड़े आपराधिक मामलों की प्रतिदिन सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित करने का सुझाव दिया है, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। साथ ही जांच एजेंसियों को जांच जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश भी दिया है।
