भारत-तंजानिया आए एक साथ: रक्षा, व्यापार और डिजिटल क्षेत्र में बढ़ेंगे साथ; किन-किन फैसलों पर बनी सहमति?
भारत और तंजानिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। दार एस सलाम में आयोजित विदेश कार्यालय
भारत और तंजानिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। दार एस सलाम में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल सहयोग और विकास साझेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ तथा भविष्य में सहयोग को और गति देने पर सहमति बनी।
