'जंतर-मंतर के आसपास दिखे 400 अपराधी', पुलिस के FRS सिस्टम ने की पहचान
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) ने बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई से
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) ने बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच जंतर-मंतर और उसके आसपास करीब 400 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान की गई है. इन लोगों की पहचान प्रदर्शन स्थल और सेंट्रल दिल्ली के आसपास तैनात फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए की गई. पिछले पांच दिनों के दौरान ये सभी लोग जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में मौजूद पाए गए.
