बांकीपुर उपचुनाव में नया मोड़, तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर के समर्थन का किया ऐलान
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि उनकी
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल इस उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर का समर्थन करेगी.
बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव है और नतीजे 3 अगस्त को घोषित होंगे. दरअसल, कुछ दिन पहले जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीना
मंडावी का नामांकन रद्द हो गया था. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन पत्र में तकनीकी त्रुटियां पाए जाने
के कारण उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया.
