पहले फायरिंग, फिर हायरिंग... NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपने संस्थागत पुनर्गठन (Institutional Restructuring) के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपने संस्थागत पुनर्गठन (Institutional Restructuring) के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था NTA ने चार जनरल मैनेजर (General Manager) के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया है. इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के जरिये 16 यंग प्रोफेशनल्स के आवेदन भी मांगे गए हैं.
