पाकिस्तान में आतंकियों ने खुद को उड़ाया, 12 सैनिकों समेत 15 की मौत
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार (24 जुलाई) को बताया कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में इस्लामी आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को सुरक्षा चौकी से टकरा
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार (24 जुलाई) को बताया कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में इस्लामी आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को सुरक्षा चौकी से टकरा दिया. इस हमले में 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादी भी मारे गए.
