300 कैमरे, 139 बुलेट और 10 दिन की जांच, तब पकड़ में आए 'बंटी-बबली'
कानपुर के काकादेव में ज्वेलरी शोरूम से 60 लाख रुपये के जेवर चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास, उसकी पत्नी चारु और दो अन्य आरोपियों को
कानपुर के काकादेव में ज्वेलरी शोरूम से 60 लाख रुपये के जेवर चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास, उसकी पत्नी चारु और दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बनी. 300 सीसीटीवी कैमरों और 139 बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची.
